उत्तराखंड स्पेशल: जाको राखे साइयां मार सके न कोई, पढ़िये जल प्रलय में मौत को मात देने वाली मंजू रावत की दर्दनाक कहानी

देवभूम में रविवार को सैलाब आया था। तब से अब तक 5 दिन बाद भी चारों तरफ बर्बादी ही बर्बादी का मंजर है।

पांच दिनों से लगातार अलग-अलग मोर्चों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। जिंदगी की तलाश हो रही है। पहला मोर्चा एनटीपीसी की टनल है। जहां जिंदगी की तलाश हो रही है। तो दूसरा मोर्चा ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट है और वो पुल जो बह चुका है। पूरे देश की नजरें तपोवन में एनटीपीसी की टनल पर लगी हैं, जहां अब भी बचाव अभियान चल रहा है। चमोली में कुदरत ने जो तांडव मचाया है। उसकी तस्वीरें दिलों में खौफ भर देने वाली हैं। हर वक्त लोग इस उम्मीद से अपडेट ले रहे हैं कि शायद कोई जिंदगी बच जाए, लेकिन खबर डेडबॉडी मिलने की आ रही है।

खौफ भर देने वाले मंजर के बीच एक अच्छी खबर भी आई है। ऋषि गंगा में आई जल प्रलय के दौरान रैणी गांव की मंजू रावत ने मौत को मात दे दी है। वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें भी लग रहा था कि वो शायद अब नहीं बचेंगी। वो हादसे के बाद दो घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही। उस दौरान वह अपने घर के अंदर थी। इस जलजले में मंजू का घर तबाह हो गया, लेकिन मंजू बालबाल बच गईं। 29 साल की मंजू बताती हैं कि हादसे के वक्त उनकी मां गांव के पास ही प्राकृतिक जलस्रोत पर पानी भरने गई थी। उस वक्त घर में मंजू के साथ उसकी दोस्त रजनी राणा और उसकी छह साल की बेटी प्रियंका थी।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे जल प्रलय हुआ तो मंजू घर के कमरे में फंस गई, जबकि रजनी और प्रियंका बाहर भागने में कामयाब हो गए। देखते ही देखते मकान पूरी तरह से बस गया मंजू कमरे से बाहर नहीं आ सकी। वो छत में लगे लकड़ी के खंबों के नीचे बैठ गईं। उनके सिर और पांव में चोटें आई, करीब दो घंटे बाद यानि सुबह साढ़े ग्यारह बजे गांव के लोगों ने मंजू की ढूंढखोज की तो, उनके चिल्लाने पर लोगों ने पत्थर और लकड़ी को हटाकर मंजू को बाहर निकाला। मंजू का 6 कमरों का मकान पूरी तरह से खंडर बन गया है।

आपको बता दें कि मां के अलावा मंजू का दुनिया में कोई नहीं है। उसके पिता की लंबे समय पहले मौत हो गई थी। मंजू का कहना है कि कमरे में फंसे रहने के दौरान वह भगवान को याद कर मन में यही सोचती रही, कोई तो मुझे बचाने आओ।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.