उत्तरकाशी में एक शातिर पोस्ट मास्टर ने बचत खाते में सेंध लगाकर सैकड़ों लोगों के करीब डेढ़ करोड़ रुपये गटक गया।
सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम के सामने गुहार लगाई और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत के मुताबिक, इस मामले को राजस्व पुलिस से लेकर रेगुलर पुलिस को सौंप दिया गया है और प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द ग्रामीणों के पैसे दिलवाए।
ये मामला उत्तरकाशी के डूंडा ब्लॉक के थाती धनारी गांव का है। गांव के पोस्ट ऑफिस में लोग ने कई सालों से अपने बचत खाते खोल रखे थे। ग्रामीण कन्या धन योजना और दूसरी योजनाओं में पैसे जमा करा रहे थे। बताया जा रहा है कि पोस्टमास्टर धर्म शाह गांव वालों की रकम को उनके खाते में जमा करने के बजाय हड़प जाता था। और ग्रामीणों को उनके पासबुक पर एंट्री दिखाकर लौटा देता था।
घपले की खबर के बार में जानकारी तब मिली जब कुछ ग्रामीण अपने खातों से पैसे निकालने पहुंचे। पता चला कि उनके खातों में 90 फ़ीसदी धनराशि तो जमा ही नहीं हुई थी। पोस्ट मास्टर ने 18 गांवों के 1500 ग्रामीणों के लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का गबन कर लिया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.