उत्तराखंड: चार धाम में श्रदालुओं के दर्शन का समय बढ़ाने की तैयारी, जानिए ऐसा क्यों कर रहा देवस्थानम बोर्ड

देवस्थानम बोर्ड जल्द ही चार धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन का समय बढ़ा सकता है। समय बढ़ाए जाने को लेकर बोर्ड जल्द है फैसला लेने वाला है।

बोर्ड द्वारा नियमों को आसान किए जाने के बाद चार धाम में श्रदालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। देवस्थानम बोर्ड फिलहाल हर दिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहा है। चार धाम में हर दिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का जो मानक है वो फिलहाल पहले की तरह ही रहेगा। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने पर पूजा का समय बढ़ाने के साथ ही सामाजिक दूरी के गोलों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन कर सकें।

देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने पर सामाजिक का पालन सुनिश्चित कराने के लिए दर्शन का समय दोपहर 12:00 बजे से बढ़ाकर 3:00 बजे किए जाने पर विचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। श्रद्धालुओं की तय संख्या को भी नहीं बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि अभी तक श्रद्धालु तय संख्या से भी कम आ रहे हैं। रियायतें बढ़ने के बाद अब हेली सेवाओं से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या से भी तीर्थयात्रियों की कुल संख्या में बढ़ोतरी होगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.