सावधान! नए साल के दिन उत्तराखंड में मिले ओमिक्रॉन के चार नए मामले, मचा हड़कंप!

उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पैर पसारने लगा है।

नए साल के पहले दिन ओमिक्रॉन के चार नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज की लैब में चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिनके बाद सैपल की जिनोम सिक्वेसिग की गई, उसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा के मुताबिक, जिन मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। उसमें एक युवक की उम्र 28 साल है, जिसकी बीती 21 दिसंबर को सैंपल लिया गया था। युवक विदेश से हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचा था और वहीं से 17 दिसंबर को देहरादून पहुंचा।

दूसरा व्यक्ति देहरादून के त्यागी रोड का रहने वाला है। उसकी उम्र 23 साल है। ये युवक भी 21 दिसंबर को गुरुग्राम से देहरादून आया था। उसमे कोरोना के कोई लक्ष्ण नहीं थे, लेकिन होम आइसोलेशन के दौरान उसने 24 दिसंबर को सैंपल दिया था, उसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।

तीसरा मरीज भी त्यागी रोड का रहने वाल है, उसकी उम्र 15 साल है। ये मरीज 23 साल के युवक के संपर्क में आया था। ऐसे में उसने भी 24 दिसंबर को सैंपल दिया था। इस मरीज की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

चौथा मरीज गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला 27 साल का युवक है, जो अहमदाबाद में ही होम आइसोलेशन में रह रहा था और 21 दिसंबर को अहमदाबाद से ऋषिकेश आया था। इसके बाद 24 दिसंबर को वापस अहमदाबाद चला गया था। इस युवक का 24 दिसंबर को पौड़ी जिले में कोविड सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट 24 दिसंबर को आ गई थी। इसमें भी ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.