श्रद्धा और आस्था का प्रतीक झंडा जी मेले को लेकर तैयारियां शुरू, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

श्रद्धा और आस्था का प्रतीक झंडे जी मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है। होली के पांचवें दिन दो अप्रैल को देहरादून स्थित दरबार साहिब में में झंडे जी का आरोहण होगा।

इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेला प्रबंधक समिति के व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि कोरोनाकाल को देखते हुए प्रशासन व शासन को पत्र लिखकर आने वाली संगत के स्वास्थ्य जांच का अनुरोध किया गया है।

संगत के खाने और ठहरने की व्यवस्था पूरी की जा चुकी है। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। 30 मार्च से दरबार साहिब में सादे गिलाफ सिलने शुरू होंगे। वर्तमान में 186 गिलाफ बुक हो चुके हैं, जो झंडेजी के आरोहण की सुबह तक बुक किए जा सकेंगे।

25 मार्च से होंगे कार्यक्रम

25 मार्च दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज पैदल संगत के स्वागत के लिए हरियाणा स्थित अराईयांवाला प्रस्थान कर वहां झंडे जी का आरोहण करेंगे।
26 मार्च पैदल संगत के स्वागत के लिए श्रीगुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में भजन कीर्तन में शामिल होंगे और प्रसाद वितरण करेंगे।
27 मार्च कांवली गांव में प्रस्थान कर संगत को आशीर्वाद देंगे। इसी दिन से पैदल संगत का दरबार साहिब में आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
30 मार्च दरबार साहिब में सेवादार गिलाफ सिलवाई का कार्य करेंगे।
1 अप्रैल दरबार साहिब में संगत माथा टेकेंगे और दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज संगत को पगड़ी, प्रसाद देकर पूर्वी संगत को विदा करेंगे।
2 अप्रैल सुबह आठ बजे से नौ बजे तक झंडे जी को विधि विधान के साथ उतारने का कार्य होगा। दोपहर एक बजे सनील गिलाफ व दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाएगा। शाम तकरीबन पांच बजे श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के सानिध्य में झंडे जी का आरोहण होगा।
3 अप्रैल विभिन्न राज्यों से आने वाली संगत दरबार साहिब में माथा टेकेगी।
4 अप्रैल सुबह नौ बजे से दरबार साहिब से विभिन्न क्षेत्र होकर नगर परिक्रमा होगी।
21 अप्रैल यानी रामनवमी के दिन झंडे जी के मेले का समापन होगा।

dixitmona

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.