देहरादून: टपकेश्वर मंदिर के पुजारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से मचा हड़कंप, मंदिर किया गया बंद

आम लोग, डॉक्टरों, मंत्रियों यहां तक की पुलिसकर्मियों के बाद अब मंदिरों के पुजारियों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है।

ताजा मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से है। जहां देहरादून के प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंदिर के पुजारी के कोरोाा पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद मंदिर को बंद कराया गया है। वहीं मंदिर के महंत कृष्ण गिरी महाराज ने कहा कि प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर बंद किया गया है।

मंदिर के महंत कृष्ण गिरी महाराज श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर न आएं। घर पर रहकर ही पूजा करें। इससे पहले अभी तक मंदिर समिति मन्दिर बंद होने के पीछे गणेश विसर्जन के कारण लोगों की उमड़ रही भीड़ को बताती रही, जिस कारण काफी असमंजस की स्थिति बनती रही। हालांकि, अब मंदिर समिति के आधिकारिक पुष्टि के बाद स्थिति साफ हो गई।

आपको बता दें, पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में राज्य में 495 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, 495 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि होने के बाद सूबे में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 15,124 पहुंच चुका है। जबकि, आज 459 मरीज स्वस्थ भी हो हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में अभी तक कुल मरने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 200 हो गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.