प्रियंका गांधी ने घर खाली करने से पहले BJP सांसद बलूनी को चाय पर बुलाया, क्या है इसके पीछे की वजह?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  दिल्ली में 35 लोधी एस्टेट बंगला खाली करने से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को चाय पर आमंत्रित किया।

प्रियंका गांधी के करीबी सूत्रों ने कहा कि शनिवार को बंगले के नए अलॉटी बलूनी को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। खबरों के मुताबिक, यह बस शिष्टाचार वश किया गया है। प्रियंका को सरकार ने 1 जुलाई को सरकारी आवास खाली करने के लिए कहा था क्योंकि वो अब एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) सुरक्षा प्राप्त लोगों की सूची में नहीं हैं। प्रियंका गांधी के करीबी सहयोगी ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी और एस्टेट विभाग को बंगला सौंपने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

गृह मंत्रालय ने 30 जून के अपने कम्युनिकेशन में कहा था कि प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय आधार पर सीआरपीएफ कवर के साथ ‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्रदान की गई है, जिसमें सरकारी आवास के आवंटन का कोई प्रावधान नहीं था। प्रियंका गांधी अभी अस्थायी रूप से गुरूग्राम शिफ्ट हो रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.