उत्तराखंड: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, कोरोना पर दिये बयान को बताया शर्मनाक

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला-बोल रखा है। कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अल्मोड़ा में चौघानपाटा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बंशीधर भगत का पुतला फूंका। रौतेला ने बंशीधर भगत के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश की बीजेपी सरकार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग करने और मास्क पहनने की सलाह दे रही है। वहीं उसी के नेता बंशीधर भगत का ये बयान कि कोरोना फैलाने से नहीं फैलता, जिसे होना होता है, हो ही जाता है शर्मनाक है।

पूरन रौतेला ने कहा कि एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों को जागरुक करना चाहिए और इस तरह के बयान से परहेज करना चाहिए। आपको बता दें कि प्रदेश में बहुत तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले सोशल डिस्टेंसिंग का नियम तोड़ने की वजह से बढ़े हैं। पिछले एक हफ्ते में 53 फीसदी मामले संपर्क में आने से बढ़े हैं। हरिद्वार में संक्रमण की यह स्थिति सबसे गंभीर है। यहां 82 प्रतिशत संक्रमित मामले संपर्क के हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में 18 से 24 जुलाई तक 1615 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.