फोटो: सोशल मीडिया
पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्होंने दूसरी बार राज्य के सीएम के रूप में शपथ ली है।
राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में वह अपनी सीट से हार गए थे। बावजूद इसके उन्हें बीजेपी ने राज्य की कमान सौंपी है। कहा जा रहा है कि धामी को सीएम बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहमति दी है। धामी राजनाथ सिंह के भी करीबी हैं।
सीएम पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। जो भी हमने संकल्प लिए हैं, उसपर आज से ही हमारी सरकार काम करना शुरू करेगी। हम कल कैबिनेट की पहली बैठक करेंगे। उसके जरिए हम बहुत सारी जानकारी देंगे।”
सीएम धामी के शपथ के बाद विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.