हरिद्वार: विशालकाय अजगर को देखकर उड़े ग्रामीणों के होश, रेस्क्यू करने आए वन विभाग के भी छूटे पसीने

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय अजगर अचानक खेत में दिखा।

बसेड़ा खादर गांव में खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ कर सुरक्षित पथरी के जंगल में छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि अजगर गांव से श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते में लेटा हुआ था। किसी ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी तो उसने अन्य ग्रामीणों को बताया। जिसके बाद वन विभाग को बुलाया गया।

आपको बता दें, लक्सर पूरा खादर क्षेत्र होने के कारण यहां पर बड़ी संख्या में बड़े और छोटे मगरमच्छ, अजगर, सांप आदि लगातार दिखाई देते रहते हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है। वन विभाग ने बताया जो अजगर को रेसक्यू किया गया वो 5 फीट लंबा था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.