उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, पहाड़ों में भारी बारिश, नाले-नदियां उफान पर

उत्तराखंड में पिछले 2 दिनों भारी बारिश हो रही है। नदी नाले ऊफान पर हैं। लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

खासकर पहाड़ों में लगातार बारिश की वजह से गंगा समेत ऋषिकेश के आसपास के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ जाने के परिणाम स्वरूप गंगा तट के किनारे के निवासियों को स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है।

टिहरी प्रशासन ने आने वाले 2 दिनों तक के लिए गंगा नदी में होने वाली राफ्टिंग को बंद कर दिया है। भारी बारिश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। ऋषिकेश के उप जिलाधिकारी सौरभ अस्वाल, तहसीलदार चमन लाल सिंह सक्रिय हैं। रविवार की सुबह से हो रही लगातार बारिश की वजह से मलिन बस्तियों मायाकुंड चंद्रभागा शांति नगर सर्वहारा नगर समेत नगर के बीचो बीच बहने वाले सरस्वती नाले भी भारी उफान हैं। ऐसे में त्रिवेणी घाट पर बनी फूलों की दुकान और श्री गंगा सभा के कार्यालय को भी खतरा हो गया। यही नही त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी को जाने वाला मुख्य मार्ग पानी के की वजह से लबालब हो गया है।

वहीं, जी-20 के लिए विदेशी मेहमानों के स्वागत को गंगा नदी के बीच में बने टापू पर मंसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से लगाए गए। सौंदर्यीकरण की दृष्टि से घास और सुंदर पेड़ भी गंगा जी की भेंट चढ़ गए हैं। यही नहीं, सौन्ग नदी भी अपने पूरे उफान पर आ गई है, जिसके कारण कई गांव खतरे की जद में आ गए हैं। कुल मिलाकर बारिश के कारण नगर का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

6 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

6 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

6 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.