उत्तराखंड में भीषण गर्मी से इस दिन से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के मैदानी जिले भीषण तपिश में झुलस रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है।

तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है, हालांकि जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। लगातार बढ़ रहे पारे के बीच मौसम विभाग का कहना है कि 13 अप्रैल से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक, 13 अप्रैल से बारिश की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि 13 तारीख तक तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया है। जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिनों में राज्य में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। साथ ही 13 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में झमाझम बारिश होने की बात भी कही है। राज्य के शेष जिलों के पर्वतीय हिस्सों में भी हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

10 अप्रैल को सभी पर्वतीय जिलों में गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 11 व 12 अप्रैल को भी राहत नहीं मिलेगी। सभी पर्वतीय जिलों में तेज गर्मी को लेकर रेड अलर्ट रहेगा। 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालयी रीजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस तरह 13 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। मैदानों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। जबकि पहाड़ों में 2000 मीटर से ऊपर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक जा सकता है। तापमान में बढ़ोतरी से वनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने जंगलों के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.