ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल परियोजना: 19 पुल, 17 सुरंग और 12 स्टेशन, जानें प्रोजक्ट की खासियत

उत्तराखंड में चार धाम रेल नेटवर्क का काम जोरों शोरों से चल रहा है। ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेल लाइन पर काम चल ही रहा है।

 उधर ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन के निर्माण के लिये फाइनल लोकेशन सर्वे के उपरांत डीपीआर तैयार कर ली गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की और इस बारे में उन्हें अवगत कराया। सीएम धामी ने ऋषिकेश-डोईवाला रेलवे ट्रैक के निर्माण की अनुमति देने का भी अनुरोध किया, क्योंकि डोईवाला से ही उत्तरकाशी के लिए रेल रूट होगा। अब आपको ऋषिकेश उत्तरकाशी रेलवे लाइन के बारे में भी खास बातें बता देते हैं।

सबसे खास बात ये है कि ये रेलवे लाइन 24 हजार करोड़ की अनुमानित लागत से बनकर तैयार होगी। इस परियोजना में कुल मिलाकर छोटी बड़ी करीब 17 सुरंग होंगी। 19 रेलवे ब्रिज डोईवाला उत्तरकाशी रेल लाइन की खूबसूरती बढ़ाएंगे। उत्तरकाशी से ऋषिकेश तक 12 रेलवे स्टेशन बनाए जाने हैं। उत्तरकाशी से ऋषिकेश तक रेल लाइन 122 किमी लंबी होगी। यह रेल लाइन राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही कृषि-बागवानी और स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग में मददगार साबित होगी। डोईवाला से उत्तरकाशी का सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.