फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के देहरादून जिले में चकराता में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्री वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 13 यात्रियों की मौके हो गई है।
हादसे में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का निवासी है और इस हादसे में एक दम्पत्ति और उनकी पुत्री की मौत हो गई है। राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने यूनीवार्ता को बताया कि आज प्रात: समय करीब: 08:15 बजे थाना चकराता अंतर्गत, त्यूणी मार्ग पर राजस्व क्षेत्र ग्राम बायला के पास एक बलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
सूचना पर थाना चकराता से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन में कुल 15 सवारियां सवार थी, जिनमें से 13 की मौके पर मृत्यु हो गयी जबकि दो घायलों को निकाल कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
श्रीमती नेगी ने बताया कि यह वाहन ग्राम बायला से विकासनगर के लिये प्रात: 08:00 बजे चला था और गांव से आगे लगभग 100 मीटर की दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.