फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। गजोली-भंकोली मोटरमार्ग पर सड़क हादसे में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि भंकोली से अगोड़ा की ओर जा रहा यूटिलिटी वाहन बेकाबू होकर सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला।
हादसे में मरने वालों में शांतिलाल (45) पुत्र बालम लाल, जसपाल सिंह (35) पुत्र स्व.रामचंद्र दोनों निवासी भंकोली और वाहन ड्राइवर बृजमोहन लाल पुत्र अगोड़ा की जान चली गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के मुताबिक, शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि वाहन में ड्राइवर समेत तीन ही लोग ही सवार थे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.