उत्तराखंड BJP को बड़ा झटका! कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे देने की खबर

उत्तराखंड की सियासत से सबसे बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया है

हरक सिंह रावत ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। उनके मुताबिक राज्य सरकार कोटद्वार में( स्वीकृत करने को लेकर) मेडिकल कॉलेज को लटका रही है, ऐसे में वे अब काम नहीं कर सकते हैं. हरक ने ये इस्तीफा भी कैबिनेट बैठक के दौरान दिया है।

लंबे समय से हरक सिंह रावत कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने कई बार सरकार के सामने ये मुद्दा उठाया था। लेकिन क्योंकि उनकी इस मांग को पूरी नहीं किया गया, ऐसे में उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि मुझे भिखारी सा बना दिया है।

हरक सिंह के अलावा देहरादून के रायपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे समय में दोनों नेताओं ने इस्तीफा देकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.