रुडकी: दहेज में बाइक और तीन लाख रुपये ना मिलने पर पति ने पत्नी को दें दिया ‘तीन तलाक’

रुडकी में तीन तालक का मामला सामने आया है। दहेज में महंगी बाइक और तीन लाख रुपये नां मिलने पर युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

गंगनहर पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें 15 जनवरी 2018 को गांव मानकमऊ थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर निवासी सादिक से पीड़िता का निकाह हुआ था। शादी में लाखों रुपये का दान दहेज दिया गया था। आरोप है कि फिर भी दान दहेज से ससुराल पक्ष खुश नहीं हो पाया। आए दिन कम दहेज लाने का ताना मारकर बुलेट और तीन लाख रुपए की मांग की गई।

31 जनवरी 2019 को एक तहरीर थाना कुतुबशेर में दी गई थी। जिसके बाद मानकमऊ चैकी में आरोपियों ने माफी मांग कर समझौता कर लिया था। दोनों पक्षों के बीच एक पंचायत की हुई थी। इसमें लिखित में समझौता हुआ था कि अब दोबारा से उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। लेकिन आरोपियों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया। इसकी शिकायत मायके आकर महिला हेल्पलाइन में भी की थी। जहां दोबारा से दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई और ससुराल पक्ष ने गलती मानी और सहारनपुर लेकर गए।

आरोप है कि 19 अप्रैल 2021 को दोपहर में पति समेत अन्य ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पीउिता के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस बीच पति ने तीन तलाक देकर परिजनों को फोन किया था। मामला मायके पहुंचा तो परिजन अपने साथ लेकर रुड़की आ गए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.