अल्मोड़ा: समाजवादी नेता मदन लाल का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

समाजवादी नेता मदन लाल साह का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कचहरी बाजार स्थित अपने पैतृक घर में आखिरी सांस ली।

वो करीब चार महीने से वो बीमार थे। मदन लाल के निधन पर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। वकील रह चुके मदन लाल साह की शुरुआती पढ़ाई बागेश्वर से की। इसके बाद ग्रेजुएशन एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से किया। इसके बाद 1957 में यूपी के उन्नाव में नौकरी की। वो को-आपरेटिव इंसपेक्टर के पद पर रहे। नौकरी छोड़ने के बाद 1960 में लॉ की डिग्री ली। इसी दौरान वह डॉ. राम मनोहर लोहिया से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी से जुड़ गए।

मदन लाल शाह ने 1961 में अंग्रेजी हटाओ सत्याग्रह में हिस्सा लिया और 21 दिन जेल में भी रहे। पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. सोबन सिंह जीना की सिफारिश पर जिला परिषद सदस्य बने। इसके बाद अधिवक्ता मदनलाल ने अल्मोड़ा में बच्चों के सर्वागीण विकास को ट्रस्ट चलाया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.