हरिद्वार महाकुंभ के शाही स्नान के दौरान आने वाली भीड़ को देखते हुए सात दिनों तक स्कूल, उद्योग और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
हालाकि कुंभ क्षेत्र में आपात सेवाएं और आवश्यक वस्तुओं के आवागमन को लेकर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं रहेगा। अगले दो दिन में इसका आदेश जारी कर दिया जाएगा। महाकुंभ 2021 के सबसे महत्वपूर्व 12 और 14 अप्रैल को होने वाले शाही स्नान में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
9 अप्रैल से भीड़ जुटनी हरिद्वार में शुरू हो जाएगी। जो 14 अप्रैल के शाही स्नान के बाद ही कम होगी। इसी को देखते हुए प्रशासन की ओर निर्णय लिया गया है। 7 दिनों तक हरिद्वार में सरकारी स्कूल, उद्योग, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। केंद्र सरकार के अधीन बैंकों से भी वार्ता चल रही है। बता दें 2010 के कुंभ में 1.57 करोड़ से अधिक यात्री कुंभ स्नान को पहुंचे थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.