फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगह नदी-नाले उफान पर है, जिससे बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।
वहीं उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली अंतर्गरत नैलचामी नदी किनारे चारा चरने गई गाय अचानक तेज बहाव के चलते नदी के बीचोंबीच एक टापू पर फंस गई। अचानक आए इस बहाव से हर कोई हैरान हो गया। गाय को फंसा देख लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन उनके हाथ ना कामयाबी लगी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गाय को नदी से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। जिसके बाद गाय को रस्सी के सहारे उफनती नदी से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। आपको बता दें, पहाड़ी जनपदों में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते अधिकांश नदियां उफान पर है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.