हे राम! देवभूमि में ‘गंदा धंधा’, 6 लोग गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

हल्द्वानी पुलिस ने मंगलवार को अनैतिक देह व्यापार का धंधा करने वाले (सैक्स रैकेट) अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य बाहर से आकर हल्द्वानी में गंदे धंधे को अंजाम देते थे। हल्द्वानी पुलिस के मुताबिक, गिरोह हल्द्वानी के होटलों में धनाढ्य लोगों को लड़की सप्लाई काम करता था। हफ्ते में 2 से 3 बार गिरोह हल्द्वानी आकर बड़े लोगों को लड़कियां मुहैया कराता था।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी के सतवाल पेट्रोल पंप के पास एक इनोवा कार में कुछ संदिग्ध लोग हैं और वे अनैतिक कार्य को अंजाम दे रहे हैं। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इकाई को गिरोह के पीछे लगाया गया है।

प्रभारी उपनिरीक्षक लता बिष्ट की अगुवाई में टीम ने मौके पर छापा मारकर गिरोह के सभी छह सदस्यों को दबोच लिया। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे कार से अनैतिक धंधे को अंजाम देते हैं। ये भी पता चला कि गिरोह के सदस्यों के होटलों में सम्पर्क हैं और वो होटलों में अपने ग्राहकों की सप्लाई करते हैं।

फोन पर सम्पर्क करने के 10 से 15 मिनट के बीच वह उन्हें लड़कियां उपलब्ध करा देते हैं। इसके बदले वह ग्राहकों से प्रति रात के हिसाब से 12 से 15 हजार रुपये वसूलते हैं। मंगलवार को भी वो इसी धंधे के लिए हल्द्वानी आये थे और ग्राहकों के फोन का इंतजार कर रहे थे।

गिरोह में चार लड़कियां हैं जो अनैतिक देह व्यापार का धंधा करती हैं। इनमें एक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के शीषगढ़ की, बाकी तीन पश्चिम बंगाल के कलियागंज, 24 परगना एवं स्याल्दा कोलकाता की रहने वाली हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 294/34 और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से गिरोह के बारे में और पूछताछ की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.