बड़ी खबर: उत्तरकाशी से सटे चीन सीमा पर हलचल तेज! जवान अलर्ट, लड़ाकू विमान भी तैयार!

भारत-चीन सीमा पर अभी भी हालात तनाव पूर्ण बने हुए इन सबके बीच उत्तराखंड से लगने वाली चीन सीमा पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

लगातार उत्तरकाशी में भारतीय वायुसेना के विमानों की पेट्रोलिंग देखी जा रही है। हाल ही में भी वायुसेना के फाइटर प्लेन ने सीमांत क्षेत्रों में उड़ान भरी। जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में नेलांग सीमा की अंतिम चौकियों पर सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

उधर, आइटीबीपी की उप महानिरीक्षक अपर्णा कुमार का कहना है कि उत्तराखंड से लगी सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में LAC पर भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव के बाद उत्तराखंड के सीमांत इलाकों में भी वायु सेना पूरी तरह अलर्ट है। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर सेना की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

आपको बता देंस भारत-चीन के बीच उत्तराखंड में 345 किमी लंबी सीमा है। इसमें से 122 किमी हिस्सा उत्तरकाशी में पड़ता है। इस सीमा पर चौकसी की जिम्मेदारी आइटीबीपी के पास है। इससे पहले सोमवार को भी वायु सेना ने विमान से दो बार उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र का हवाई दौरा किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.