देवस्थानम बोर्ड पर तीरथ सरकार के पुनर्विचार के फैसले की सुब्रह्मण्यम स्वामी ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की है।
उन्होंने इसे हिंदुओं की बड़ी जीत कहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि देवस्थानम बोर्ड पर प्रदेश सरकार पुनर्विचार करेगी। फिलहाल बोर्ड में शामिल 51 मंदिरों को मुक्त किया जाएगा।
बता दें देवस्थानम बोर्ड का गठन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में हुआ था। बोर्ड में चारों धाम समेत 55 मंदिर शामिल किए गए हैं। हरिद्वार से लेकर प्रदेशभर में हक-हकूकधारियों और तीर्थ पुरोहितों ने इसका विरोध किया था।
वहीं सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी त्रिवेंद्र सरकार के इस फैसलें पर सवाल खडे़े किए थे और वह समय समय पर इसको लेकर कई बार अपनी प्रतिक्रिया भी दें चुके है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.