फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड सरकार के चारधाम देवस्थानम बोर्ड के जरिए प्रदेश के तीर्थस्थलों के विकास के फैसले का चौतरफा विरोध हो रहा है। वरिष्ठ बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी पुष्कर सिंह धामी सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताई है।
उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘अब समय आ गया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आधिकारिक तौर पर उस अधिनियम को निरस्त करने के लिए विधानसभा का रुख करें, जिसे पहले चार धाम समेत सभी 52 मंदिरों को सरकार द्वारा अपने अधिकार में लेने के लिए पारित किया गया था। नहीं तो जल्द ही सरकार के खिलाफ आंदोलन हो सकता है। तीर्थ पुरोहित बोर्ड के विरोध में 2019 से ही आंदोलन चल रहा है। खासकर कि इन दिनों चारों धामों में जबरदस्त विरोध हो रहा है।
आपको बता दें की बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इससे पहले देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। स्वामी का कहना था कि ये अधिनियम पूरी तरह से असंवैधानिक है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.