ट्रेन में ‘मसाज योजना’ पर सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री से पूछा अहम सवाल

ट्रेनों में सफर के दौरान मसाज सुविधा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी कड़ी में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी रेलवे की इस योजना पर सवाल उठाए हैं।

सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को खत लिखा है। इस चिट्ठी के जरिए उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से जानना चाहा है कि क्या पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में भी प्रस्तावित मालिश योजना को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है? सुमित्रा महाजन ने पूछा ”इस तरह की मालिश की सुविधा के लिए चलती ट्रेन में किस तरह की व्यवस्था की जायेगी। सुमित्रा महाजन ने कहा कि क्योंकि इस योजना से यात्रियों, खासर महिलाओं की सुरक्षा और सहजता को लेकर कुछ सवाल हो सकते हैं।” इंदौर की पूर्व सांसद ने अपने खत में ये भी जानना चाहा कि क्या इंदौर रेलवे स्टेशन पर मसाज पार्लर खोले जाने का भी कोई प्रस्ताव है?

सुमित्रा महाजन से पहले इंदौर के मौजूदा बीजेपी सांसद शंकर लालवानी भी रेलवे की मसाज योजना पर सवाल उठाते हुए रेल मंत्री को खत लिख चुके हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति का हवाला देते हुए रेलवे की इस प्रस्तावित योजना को स्तरहीन बताया था। आपको बता दें कि इंडियन रेलवे ने इंदौर से चलने वाली 39 ट्रेनों में यात्रियों को मालिश की सुविधा देने का प्रस्ताव तैयार किया है। हालांकि ये योजना कब शुरू होगी इसका ऐलान अभी नहीं किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

11 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.