उत्तराखंड दौरे पर आए स्वीडन के राजा-रानी पहाड़ के हुए दीवाने, पूजा-अर्चना के साथ इन जगहों का लिया आनंद

स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ अपनी पत्नी सेल्विया के साथ उत्तराखंड दौरे पर हैं। राजा और रानी ने गुरुवार को ऋषिकेश के मुनिकीरेती पहुंचे।

ऋषिकेश में राजा कार्ल गुस्ताफ अपनी पत्नी सेल्विया के साथ राम झूला पुल पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत मशहूर पर्यावरण कर्मी सुनीता नारायणन ने किया। राम झूला पर राजा रानी करीब 15 मिनट तक रुके और गंगा की खूबसूरत दृश्यों का आनंद लिया। इसके बाद राजा और रानी नावघाट पहुंचे। यहां पर दोनों धार्मिक अनुष्ठान कराया गया।

घाट पर इन खास मेहमानों का जोरदार स्वागत किया गया। पुरोहितों में से दया व्याघ्र पूजन प्रक्रिया कर रही थीं, जबकि शशि त्रिपाठी ने मंत्रों का संस्कृत में घोष किया। इसे अंग्रेजी में अनुवाद कर राजा और रानी को अर्थ समझाया गया। पुरोहित शशि त्रिपाठी और दया व्याघ्र ने बताया कि सबसे पहले गणेश पूजन करवाया गया।

कार्ल गुस्ताव और महारानी सिल्विया शुक्रवार को कोटद्वार, कालागढ़ और पन्याली होते हुए सड़क मार्ग से कॉर्बेट पार्क के झिरना तक आएंगे, जहां शाही दंपति वन गुज्जर बस्ती का अवलोकन करेंगे। शुक्रवार को ही राजा और रानी पंतनगर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय प्रोटोकॉल विभाग की ओर से शाही दंपति का एयरपोर्ट पर रेड कारपेट स्वागत और नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उनके अभिवादन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.