कोरोना पॉजिटिव निकली दुल्हन, PPE किट पहन हुई शादी मगर दुल्हन को लिए बिना लौट गयी बारात

नैनीताल जिले के ब्लॉक अंतर्गत नाथुनगर में शादी से एक शाम ठीक पहले दुल्हन और उसकी छोटी बहन कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

शादी की तैयारियों में जुटे परिजनों के ये जानकर होश उड़ गए। सूचना जब नैनीताल निवासी दूल्हे के परिजनों को मिली तो वहां से कोविड प्रोटोकॉल के तहत दूल्हे समेत पीपीई किट में आई बारात की मौजूदगी सात फेरे समेत सभी रस्में पूरी हुईं।

मगर आइसोलेट किए जाने के चलते दूल्हे समेत बारात बिना दुल्हन विदा करनी पड़ी। कोटाबाग में ग्रामसभा नाथुनगर के रुड़की में एक व्यक्ति ने मंगलवार को होने वाली अपनी भतीजी की शादी के लिए पूरी तैयारियां कर रखी थीं।

पूरे रिश्तेदारों और आसपास के परिचितों को निमंत्रण बांटे जा चुके थे। मगर शादी से पहले एहतियातन दुल्हन समेत पूरे परिवार की कोरोना जांच करवाई गई। सोमवार शाम आई रिपोर्ट में दुल्हन और उसकी छोटी बहन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे घर में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन सूचना दूल्हा पक्ष को दी गई। इसके बाद वहां से आए कुल पांच बारातियों को पीपीई किट पहनाई गई। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में शादी की सभी रस्में पूरी कराई गईं। इसके बाद बारात बिना दुल्हन दूल्हें समेत नैनीताल लौट गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

4 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

5 days ago

This website uses cookies.