देहरादून के DM और SSP एक साथ बदले गए, जानें किसा मिला प्रभार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी और एसएसपी एक साथ बदल दिए गए हैं।

दलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, जन्मेजय खंडूड़ी को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय देहरादून भेज दिया गया है। दलीप सिंह कुंवर अभी तक पीएसी मुख्यालय देहरादून में तैनात थे और जन्मेजय खंडूड़ी देहरादून के एसएसपी थे। वहीं, देहरादून के जिलाधिकारी को भी बदल दिया गया है। अब संयुक्त सचिव सोनिका देहरादून की डीएम होंगी। सोनिका अब तक डीएम रहे आर राजेश कुमार की जगह लेंगी। आर राजेश कुमार को 2021 में देहरादून का डीएम बनाया गया था। आईएएस अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार मूलत: तमिलनाडु से आते हैं। वो 2007 बैच के अफसर हैं।

दलीप सिंह कुंवर:

आईपीएस दलीप सिंह कुंवर का ने जेएनयू से एमए किया है। कुंवर 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं। ये अच्छे गीतकार भी हैं। पौड़ी में रहने के दौरान कोरोना से जंग लड़ने के लिए लोगों में सकारात्मक ऊर्जा भरने के लिए गीत गाकर लोगों का दिल जीत लिए थे।

आईएएस सोनिका:

देहरादून की नई डीएम आईएएस सोनिका 2010 बैच की अफसर हैं। अभी वो उत्तराखंड सरकार में संयुक्त सचिव पद पर हैं। उन्होंने अतिरिक्त सचिव, पर्यटन, बंदोबस्ती, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के पदभार भी संभाले हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त सीईओ, पर्यटन विकास परिषद, को मिशन निदेशक, एनएचएम का अतिरिक्त प्रभार भी सोनिका संभाल चुकी हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.