उधम सिंह नगर के काशीपुर में देवभूमि को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है।
पीड़िता की मां ने अपनी 12 साल बेटी के साथ छेड़छाड़ और गाली गलौच करने के आरोप में आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
कुण्डेश्वरी की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई अपनी सिकायत में कहा है कि वो मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। उसने बताय कि उसका शराबी पति 12 साल बेटी के साथ अश्लील हरकतें करता है।
महिला ने पति से अपनी बेटी की अस्मत को खतरा बताते हुए पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354, 323, 504 आईपीसी और 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.