सावधान! उत्तराखंड में तेजी से फैल रही है ये बीमारी, अब तक 180 मवेशियों की मौत

उत्तराखंड में एक बार फिर लंपी स्किन डिजीज संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। महज 21 दिनों में लंपी वायरस से 180 जानवरों की मौत हो गई है।

 अब तक 8,512 मवेशियों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं 2,928 मवेशी अभी भी इस बीमारी से ग्रसित हैं। बीते 22 मई को 511 मवेशियों में लंपी स्किन डिजीज की पुष्टि हुई। जबकि 16 मवेशियों की मौत हुई। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे लंपी स्किन डिजीज के मामलों ने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इस कारण सरकार ने वैक्सीनेशन पर जोर देना शुरू कर दिया है।

पिछले एक महीने के भीतर प्रदेश में हजारों मामले सामने आ चुके हैं। मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। बावजूद इसके लंपी वायरस का अभी तक ना उपचार है और ना ही कोई विशेष टीका। मौजूदा समय में जो मवेशियों को वैक्सीन लगाया जा रहा है वो ‘गोट पॉक्स वैक्सीन’ है। हालांकि, यह वैक्सीन लंपी वायरस के खिलाफ 60 से 70 फीसदी तक असरदार है।

24 घंटे में उत्तराखंड में 511 मवेशियों में लम्पी डिजीज की पुष्टि हुई, तो 16 मवेशियों की मौत हुई। 21,748 मवेशियों को वैक्सीन दिया गया। और 395 मवेशी ठीक हुए। 3 मई से 22 मई तक प्रदेश में 8512 मवेशियों में लम्पी डिजीज की पुष्टि हुई। जिसमें 180 मवेशियों की मौत हुई। 5404 मवेशी ठीक हुए। लेकिन 2928 मवेशी अभी भी ग्रसित हैं। और 8,63,923 मवेशियों को वैक्सीन दिया गया।

लंपी स्किन डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश में इसी महीने लंपी वायरस के मामले आने शुरू हुए हैं। रोजाना 300 से 400 मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि प्रतिदिन आ रहे मामलों की संख्या सीमित है। लिहाजा बहुत जल्द ही इस वायरस पर काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में संक्रमित मवेशियों की संख्या ज्यादा है। इसलिए डॉक्टरों की टीमों को पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा भेजा गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.