चंपावत में प्रिंसिपल समेत 3 शिक्षक किए गए निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड में फिर एक बार लापरवाही के मामले में शिक्षक चर्चाओं में हैं। इस बार का मामला चंपावत जिले के पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के कोटकेंद्री राजकीय जूनियर हाईस्कूल का है।

इस स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित 3 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) डॉ. एएस गुंसाई ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं। दरअसल, पूरे मामले में तीनों शिक्षक औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल से गायब मिले थे। एक व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत की। जिसके बाद व्यक्ति की शिकायत पर सीआईओ आरसी पुरोहित और चंपावत के बीईओ भारत जोशी ने 13 मई को कोटकैट्री जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया था।

आपको बता दें कि, निरीक्षण के दौरान हाईस्कूल के शिक्षक कुंदन सिंह बोहरा स्कूल में हाजिर मिले। जबकि प्रधानाध्यापक हरीश पांडे और अन्य शिक्षक मोहित अग्रवाल और निर्मला पांडे गैर हाजिर पाए गए।

जानकारी के मुताबिक इस स्कूल में सिर्फ चार ही छात्र पंजीकृत हैं। इसके अलावा जांच के आधार पर जिला अधिकारी ने तीनों शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। बता दे कि, चंपावत के बीईओ भारत जोशी को मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें 15 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबित प्रधानाध्यापक को उपखंड कार्यालय और दोनों शिक्षकों को महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल से संबंध किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.