उत्तराखंड पुलिस पर कोरोना का प्रहार जारी, अब तक 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित, मुख्यालय में हड़कंप!

उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। आम लोगों के बाद अब कोरोना वॉरियर्स भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

उत्तराखंड की पुलिस भी इस वायरस से नहीं बच पा रही है। अब तक राज्य पुलिस के 800 से ज्यादा जवान चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय में एक-एक कर वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय एहतियातन बंद करना पड़ा है। पुलिस मुख्यालय द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 808 है।

जबकि 269 पुलिसकर्मी चिकित्सा उपचार के बाद स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौट चुके हैं। वहीं, राज्य में अब तक 9,743 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट करवाया जा चुका है। जबकि, 3,887 पुलिसकर्मियों को एहतियातन क्वारंटाइन किया जा चुका है। जिनमें 3,222 पुलिसकर्मी अपना क्वारंटाइन पूरा कर वापस ड्यूटी पर लौट चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस मुख्यालय में कार्मिक विभाग, एडीजी प्रशासन के अलावा डीजी लॉ एंड ऑर्डर और अब आईजी जेल के ऑफिस को एहतियातन बंद करना पड़ गया है। वहीं राज्य में कोरोना की स्थिति की बात करें तो पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से संक्रमित 658 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,094 हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना के रिकवरी रेट की बात करें तो रिकवरी रेट 66.96 फीसदी है। वहीं अब भी 13,797 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है, पर्याप्त लैब नहीं होने के चलते पेंडिंग सैंपल का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.