उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर पर गन्ना लादे विधानसभा पहुँचे कांग्रेसी विधायक

विधानसभा में सँख्या बल कम होने के बावजूद भी कांग्रेस प्रचंड बहुमत की सरकार पर भारी पड़ती नज़र आ रही है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पहले के मुकाबले ज्यादा धारधार दिखाई दे रही है।

उपनेता करना मेहरा का भी नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को पूरा साथ मिल रहा है। हर दिन कांग्रेसी विधायक अपने विरोध के तरीकों से आम जनता का ध्यान खींचने के साथ ही सदन में मुद्दों कप जोरदार तरीके से उठाया जा रहा है। प्रश्नकाल हो या फिर नियम 58 के तहत उठ रहे मुद्दे, विपक्ष पूरी तरह एकजुट होकर सरकार को घेर रहा है। कई बार मंत्री जबाव देने में खुद को असहज पा रहे हैं।

आज कृषि कानूनों के खिलाफ, गन्ना के समर्थन मूल्य और पहाड़ की फ़सलो के समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा भवन पहुंचे । इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सहित कांग्रेस के तमाम विधायक ट्रैक्टर पर गन्ना हाथ में लिए नारेबाजी करते हुए विधानसभा पहुंचे। इसके पश्चात विधानसभा भवन में भी सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।

गन्ना समर्थन मूल्य समेत कई मांगों को लेकर आज उन्होंने ट्रैक्टर रैली निकाली। इससे पहले बीते रोज सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक साइकिलों से विधानसभा पहुंचे थे और उन्होंने पेट्रोल-डीजल के साथ ही रसोई गैस की कीमतों में बढोतरी को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला था। कांग्रेस इस विधानसभा सत्र में किसी भी हाल में सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ना चाहती है।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा राज्य सरकार ने पिछले 4 सालों में गन्ना किसानों की उपेक्षा की है जो अभी तक जारी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा केंद्र सरकार ने जिस तरीके से किसानों के खिलाफ तीन कानून बनाए हैं उसको जब तक रद्द नहीं किया जाता तब तक कांग्रेस किसानो की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.