उत्तराखंड: 5 महीने बाद विरान नैनीताल में दिखी रौनक, नैनी झील में सैलानियों ने नौका विहार का लिया आनंद

कोरोना महामारी के बीच उत्तराखंड के नैनीताल से चेहरे पर मुस्कान लाने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल, सरोवर नगरी नैनीताल की रौनक लौटने लगी है।

केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक 4 की गाइडलाइन जारी होने के बाद अब मैदानी क्षेत्र के लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। नैनीताल में भी पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक राज्य से दूसरे राज्यों में बिना पास के जाने की मंजूरी मिलने के बाद सबसे पहले लोग हिल्स एरिया का रुख कर रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे है।

आपको बता दें, मंगलवार को करीब पांच महीने बाद नैनी झील में सैलानियों ने नौका विहार का आनंद लिया। आपको बता दें, 22 मार्च को लॉकडाउन के बाद नैनीताल विरान सा हो गया है। हालांकि अनलॉक-2 में सरकार ने पर्यटकों को नैनीताल जाने का अनुमति दे दी थी, लेकिन जिला प्रशासन और नगर पालिका ने नैनी झील में नौका विहार की परमिशन नहीं दी थी।

प्रशासन के इस फैसले का असर पर्यटन कारोबारियों पर भी पड़ रहा था। कई लोग ऐसे हैं जिनका रोजगार नौका विहार पर निर्भर है। मंगलवार को जिला प्रशासन और नगर पालिका ने नैनी झील में नौकायन को शुरू करने की अनुमति दी है।जिससे न सिर्फ पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.