उत्तराखंड के हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में आटा चक्की के पट्टे में फंसकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पट्टे की चपेट में पांच साल का एक मासूम आया था और उसको बचाने के लिए 14 साल किशोरी भी उलझ गई। किशोरी ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि मासूम की मौत रुड़की के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी।
उधर पिरान कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा भरा गया है। बच्चों के परिजन पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर रहे हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.