उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालही में देवभूमि के पौड़ी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक हिंडोलाखाल थाना क्षेत्र में छतियारा-बहेड़ा मोटर मार्ग पर छतियारा गांव के पास ऑल्टो कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दंपति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण रेस्क्यू में जुट गए।
इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खाई से बाहर निकाला। निजी वाहन की मदद से घायलों को सीएचसी हिंडोलाखाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। खबरों की माने तो मृतक दंपति हिंडोलाखाल ब्लॉक के ग्राम चामी के रहने वाले थे। वहीं घायलों का नाम भगवती प्रसाद निवासी काशी गांव और आदित्य (8) निवासी चामी है। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.