उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नीति घाटी को दी सौगात, घाटी में पहली बार बजी मोबाइल की घंटी

चमोली में भारत-तिब्बत सीमा से लगी नीति घाटी में दो 4-जी मोबाइल टॉवर ने काम करना शुरु कर दिया है।

टॉवर लगने के साथ ही इस इलाके में पहली बार मोबाइल फोन की घंटियां बजनी शुरू हुईं। रिलायंस जियो के मुताबिक, नीति घाटी में 10 टॉवर लगाने का काम मिला है, जिसमें दो को शुरू कर दिया गया है, बाकी 8 टॉवर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। वटॉवरों के काम शुरू करने के बाद घाटी में रहने वाले स्थानीय नागरिकों, ग्रामीणों के साथ सेना के जवानों को भी 4-जी संचार सेवाए उपलब्ध हो पाएंगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नीति घाटी के सुग्गी और जुम्मा गांवों में इन मोबाइल टॉवर का उद्घाटन किया। जुम्मा गांव में हुए खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वर्चुअली भाग ले रहे थे। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद तीरथ सिंह रावत और बद्रीनाथ के विधायक महेद्र भट्ट भी शामिल रहे।

रिलायंस अध्यक्ष मुकेश अंबानी का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “सीमांत क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति को कनेक्टिविटी देने का वादा श्री अंबानी ने पूरा किया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। मुकेश जी डेटा को ईंधन कहते रहे हैं और मुझे विश्वास है कि हमारे उत्तराखंड के नौजवान इस नई तकनीक और संचार व्यवस्था का लाभ उठाएंगे।”

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन 11 गांवों के निवासियों को भी शुभकामनाएं दीं जो पहले फेज में जियो के नए टॉवरों के जरिए संचार सेवाओं से जुड़ गए है। देश में मोबाइल सेवाएं शुरू हुए 25 वर्ष हो चुके हैं लेकिन नीति घाटी के कई गांव आज तक मोबाइल सेवा का लाभ उठाने से महरुम थे।

ग्रामीणों को संचार सेवाओं के लिए 45 किलोमीटर दूर तक आना पड़ता था। भारत-तिब्बत सीमा से लगी इस घाटी में बड़ी संख्या में सेना और आईटीबीपी के जवान भी तैनात रहते हैं। ऐसे में जियो की 4-जी सेवाओं के शुरू होने का लाभ सुरक्षा एजेंसियों को भी मिलेगा। दुर्गम इलाके की स्थितियों और प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों के बावजूद रिलायंस जियो यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.