उत्तरकाशी की दो होनहार बेटियों सविता और नौमी की हिमस्खलन में मौत, अपने परिवार की थीं सहारा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के द्रौपदी के डांडा -2 पर्वत शिखर में हिमस्खलन की वजह से उत्तरकाशी ने अपनी दो होनहार बेटियों को खो दिया है।

सविता कंसवाल और नौमी रावत, उत्तरकाशी ये वो बेटियां हैं, जिन्होंने उत्तरकाशी के साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। लेकिन अब यह बेटियां नहीं रहीं। इस खबर से पूरा उत्तरकाश शोक में डूब गया है। हर कोई इन दो बेटियों की मौत से स्तब्द है।

मृतका सविता कंसवाल महज 26 साल की थीं। सविता ने महज 16 दिन में माउंट एवरेस्ट के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू फतह कर विश्व कीर्तिमान बनाया था। सविता 9 साल में 12 चोटियों को फतह कर चुकी थीं। हादसे का शिकार सविता कंसवाल और नौमी रावत, दोनों ही अपने परिवार का सहारा थीं।

मंगलवार को 17000 फीट की ऊंचाई पर द्रौपदी के डांडा में आए एवलांच में करीब 29 लोग फंस गए। इनमें अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 4 शवों को बाहर निकाला जा चुका है। अभी भी कई लोग लापता हैं। एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं। मृतकों में दो लोगों की पहचान कर ली गई है। इनमें एक सविता कंसवाल और नौमी रावत हैं। फंसे 29 एनआईएम प्रशिक्षुओं में से 8 प्रशिक्षुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.