फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को सफलता हाथ लगी है।
जानकारी के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने गंगा दर्शन बैंड के पास से दो युवकों को 8.14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपी कमलेश्वर चौराहे के रहने वाले हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस गंगा दर्शन की तरफ चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान उन्हें यह सफलता हाथ लगी। पकड़े गए आरोपी अनूप पुरी और अभय पंवार बरेली और रामपुर से स्मैक खरीदकर बेचने के लिए श्रीनगर लाए थे। श्रीनगर कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.