उधम सिंह नगर: होटल में छापेमारी के दौरान युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई स्कूली छात्रा

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर में एक होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस युवक के साथ एक किशोरी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।

किशोरी को स्कूल में होना था, लेकिन वह युवक के साथ होटल में पकड़ी गई। इसके बाद पुलिस किशोरी और युवक को अपने साथ कोतवाली लेकर आई। इस दौरान पूछताछ की। पुलिस ने होटल के प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। किशोरी एक स्कूल की छात्रा बताई गई है। सूचना पर युवक और किशोरी के परिजन भी कोतवाली में पहुंच गए।

कोतवाल प्रवीण कोश्यारी के मुताबिक, पूछताछ में किशोरी ने दुष्कर्म करने और मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। टीम प्रभारी बसंती आर्य ने मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर निवासी आरोपी मोनिस के खिलाफ धारा 363, 376, 506, 504, 67 और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।

गौर करने वाली बात यह है कि बिना आईडी के होटल में युवक को कमरा दिया गया, जिसके साथ किशोरी आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई है। ऐसे में बिना आईडी के कमरा देने, रजिस्टर में विवरण न रखने पर जसपुर खुर्द काशीपुर निवासी होटल संचालक प्रीतपाल सिंह और जिला मुजफ्फरनगर यूपी के मंसूरपुर निवासी उसके सहयोगी परविंदर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.