ऊधमसिंह नगर: सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार

रुद्रपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक कार से तीन युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज एंटी ह्यूमन टै्रफिंकिंग यूनिट को सूचना मिली कि दिनेशपुर के समीप एक स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ लोग अश्लील हरकतें कर रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए यूनिट द्वारा बताये गये स्थान पर छापेमारी करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार से तीन युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में युवकों ने बताया कि उनकी युवक—युवतियों की एक टीम है जो युवतियों को जरूरतमंद ग्राहकों के पास 10000 रूपये प्रति नाइट के लिए भेज देते है। बताया कि वह यह काम लंबे समय से कर रहे हैं। जहां ग्राहक ज्यादा पैसे देते हैं वही चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश नैनीताल, हल्द्वानी व रुद्रपुर में ही काम करते हैं। युवतियों ने भी इस धंधे में शामिल होने की बात स्वीकारी है।

गिरफ्तार लोगों में रियासत अली निवासी वार्ड नंबर 15 पहाड़गंज रुद्रपुर, विवेक बोस निवासी चंदन गढ़ वार्ड नंबर तीन थाना दिनेशपुर सहित तीन युवतियां शामिल है। जिनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, पांच आधार कार्ड, तीन एटीएम, एक पैन कार्ड, 900 रूपये नगद व एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.