अल्मोड़ा में एक बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, दुर्घटना बागेश्वर-अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर लोधिया के पास दोपहर करीब 3 बजे घटी। आपदा नियंत्रण कक्ष ने बताया कि कुमाऊं आनर्स यूनियन (केमू) की बस संख्या यूके 4 पीए 1182 बेकाबू होकर पलट गई, जिससे बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए।
गनीमत रही कि बस खाई में नहीं लुढ़की, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों और पुलिस की ओर से मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया गया और सभी घायलों को आपतकालीन 108 सेवा की मदद से अल्मोड़ा के जिला अस्पताल लाया गया।
घायलों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस काफी तेज रफ्तार में थी। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.