उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आम बजट पर क्या कहा?

निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का आम बजट पेश किया। बजट को बीजेपी और सरकार के मंत्री ऐतिहासिक बता रहे हैं। वहीं, विपक्ष बजट के बेकार बता कर सवाल खड़े कर रही है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय बजट को वाइब्रेंट भारत का वाइब्रेंट बजट बताया है। इस बजट के लिए उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ को साकार करने वाला बजट है।

सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ये बजट जन आकांक्षाओं को समर्पित है। इसमें गांवों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों, हर किसी की परवाह की गई है। टैक्स स्लैब में बदलाव कर मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है। सीएम ने 2022 तक सरकार के किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को सराहनीय कदम बताया। बजट में जैविक खेती को बढ़ावा देने के ऐलान पर सीएम ने कहा कि जैविक खेती के लिए आनलाइन मार्केट उपलब्ध करवाया जाएगा। दूध के प्रोडक्शन को दोगुना करने के लिए सरकार की ओर से योजना चलाई जाएगी। मनरेगा के अंदर चारागार को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लू इकोनॉमी के जरिये मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे उत्तराखंड के किसानों को भी बहुत फायदा होगा। पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकने में मदद मिलेगी।

सीएम ने कहा कि इस बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी फोकस किया गया है। आयुष्मान भारत योजना में अस्पतालों की संख्या को बढ़ाई जाएगी। इंद्रधनुष मिशन काविस्तार किया जाएगा। देश को 2025 तक टीबी मुक्त किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.