उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, टिहरी झील में बोटिंग का लिया आनंद, साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने टिहरी झील में बोटिंग का आनंद लिया।

उन्होंने बोट संचालकों की समस्याएं भी सुनीं। इससे पहले उन्होंने फिट आफ इंडिया के तहत कोटि कालौनी से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सफाई अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। वह यहां नगर पालिका सभागार में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों वह समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की।

रविवार को केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। जौलीग्रांट स्थित गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय संसदीय मंत्री के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी टिहरी के लिए रवाना हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

7 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

7 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

7 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.