हरिद्वार: कुंभ मेला कार्यों का जायजा लेने के दौरान भड़के केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक! ये है वजह

उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हर की पैड़ी और आस्था पथ रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में कुंभ 2021 को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

डॉ. निशंक सुबह करीब 10 बजे अचानक हर की पैड़ी पहुंचे यहां पर उन्होंने इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा हर की पैड़ी के सौन्दर्यकरण और विस्तारीकरण के लिए लगभग 55 करोड़ की धनराशि जो कि उनके प्रयासों से मिली थी, उस पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने हरिद्वार में चल रहे कुंभ निर्माण कार्यों का जायजा लेने के दौरान नाराजगी जताई। निशंक मौके पर मौजूद अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह और उप मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि इसे पैसे की बर्बादी बताते हुए कहा कि हर की पैड़ी को लेकर जो उनका ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ था, उसके अनुरूप कार्य नहीं हुआ है, जिससे उन्हें गहरी निराशा हुई है।

निशंक ने कहा उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था कि हर की पैड़ी का इस प्रकार विस्तार किया जाए ताकि लगभग एक लाख श्रद्धालु विश्व प्रसिद्व गंगा आरती का दर्शन कर सके तथा उसमें भाग ले सके। इसके लिए ब्रहमकुंड के दोनों ओर स्टेडियम की तरह बैठने की व्यवस्था इस प्रकार की जाए कि श्रद्धालुओं को गंगा स्नान में कोई बाधा न हो सके। निशंक ने कहा कार्य शुरू होने से पूर्व उन्होंने कार्यदायी संस्था वेबकॉम और हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण को इसके लिए कार्ययोजना बनाने को कहा था। लेकिन उन्हें इस सन्दर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही मानचित्र दिखाया गया।

उन्होंने मौके पर ही वेबकॉम के निदेशक बी शर्मा से फोन पर वार्ता कर फटकार लगाई और अगामी कार्ययोजना स्पष्ट करने को लिए तलब किया। उन्होंने इस कार्य की देखरेख कर रही गंगासभा के पदाधिकारी महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र विद्याकुल, आशु शर्मा से भी नाराजगी प्रकट करते हुए पूरी योजना पर पुर्नविचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि वो चाहते थे कि साउंड एंड लाइट के माध्यम से गंगा अवतरण एवं गंगा आरती तथा गंगा जी से सम्बन्धित आख्यानों का सीधा प्रसारण हो, जिसे देश-विदेश में देखा जा सके। लेकिन इस दिशा में कभी कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होने जल्द ही सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की बैठक बुलाए जाने के निर्देश दिए है।

डॉ. निशंक ने कुंभ मेला निधि से बनाए जा रहे आस्था पथ का भी निरीक्षण किया, वहां चल रहे निर्माण कार्यो पर संतोष व्यक्त किया। निमार्णाधीन फलाईओवर,राजमार्ग तथा अन्य निर्माण कार्यो के दिसम्बर के अंत तक पूरा हो जाएगे। इन स्थायी निर्माण कार्यों से हरिद्वार की जनता को भी लाभ मिलेगा। बड़े स्नान पर्वों पर जुटने वाली लाखों की भीड़ को भी नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.