राजधानी देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत पशुपति हाईट, चौकी बाईपास के पास सोमवार रात एक महिला पर अज्ञात हमलावर ने हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। महिला को परिजनों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं महिला के पति द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिद्धार्थ आहलूवालिया निवासी स्वर्ण गंगा एनक्लेव ने पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पत्नी ज्योति नेगी को सोमवार रात को पशुपति हाइट,चौकी बाईपास क्षेत्र के पास किसी हथियार से सिर और गले पर वार कर चोट पहुंचाई है। सिद्धार्थ को जानकारी मिलते ही वो पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.