देहरादून पुलिस का ये अंदाज कभी नहीं देखा होगा, नए क्लेवर में महिला कमांडो के साथ लॉन्च हुई चीता पुलिस

देहरादून में चीता पुलिस का अंदाज बिल्कुल बदल गया है। बुधवार को चीता पुलिस नए अनदाज में लॉन्च हो गई।

इसकी लॉन्चिंग सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की। जहां 150 महिला और पुलिस सिपाहियों ने अपने तेवर दिखाए। यहां चीता पुलिस के सिपाहियों को नए जमाने की शॉर्ट रेंज वेपन (पिस्टल) चलाने की ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही मौके पर जाने और लोगों से बातचीत करने की भी ट्रेनिंग दी गई है। चीता पुलिस की वर्दी पर अब एक कैमरा भी लगा हुआ है। जिससे वो सीपीयू के जवानों की तरह सारे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर सकें। इसके साथ ही आज महिला कमांडो के दस्ते को भी एटीएस में शामिल किया गया है। उत्तराखंड पुलिस की महिला कमांडो फोर्स भी मुंहतोड़ जवाब देगी।

ये पहली बार है देहरादून में महिला पुलिस कर्मियों के एक दस्ते को कमांडो फोर्स की ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद फोर्स को एंटी ATS में शामिल किया गया है। बता दें कि अभी तक यहां सिर्फ पुरुष पुलिसकर्मियों को ही ट्रेनिंग दी जाती थी। ये फोर्स आतंकवाद से निपटने में अपनी अहम भूमिका निभाती है, लेकिन अब इसके लिए पुलिस महकमा महिला पुलिस कर्मियों को भी तैयार कर रहा है।

इस दस्ते में 22 महिला पुलिस कर्मी शामिल हैं, जिसमें दो महिला एसआई और 20 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद इन्हें एंटी टेररिज्म स्क्वायड में शामिल किया गया है। पीटीसी में महिला पुलिस कमांडो फोर्स को भारत की सबसे अहम कमांडो फोर्स नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की तर्ज पर ट्रेनिंग दी गई है। जिसमें एंटी टेरेरिस्ट ऑपरेशन, कॉबिंग, फायरिंग के साथ ही दूसरे ऑपरेशनों से निपटने की ट्रेनिंग दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

3 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

3 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 weeks ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.