अनलॉक 4.0 के तहत उत्तराखंड में बहाल होंगी ये सेवाएं? सरकार की नई गाइडलाइन जल्द होगी जारी

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन को 5 महीने हो गए हैं, इन सबके बीच देश अनलॉक 4 की ओर बढ़ रहा है।

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक 4 के लिए नई गाइडलाइन कभी भी जारी हो सकती है। नई गाइडलाइन जारी होने से पहले ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अनलॉक चार में सरकार की ओर से कई ऐसी सेवाएं बहाल की जा सकेगी जिसका इंतजार कई महीनों से किया जा रहा है। हालांकि स्कूल, कॉलेज के खोलने को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं हो पाई है। देश की राजधानी की बात करें तो दिल्ली में मेट्रो सेवाएं बहाल हो सकती हैं। इसके अलावा बार संचालकों को भी अपने काउंटर पर शराब बेचने की अनुमति दी जा सकती है लेकिन यह इजाजत ग्राहकों द्वारा उसे घर ले जाने के लिए होगी। अब तक बार खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।

वहीं देवभूमि की बात करें तो त्रिवेंद्र सरकार अनलॉक-3 में छूट के दायरे को बढ़ा रही है। जिसके मुताबिक बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों पर भी किसी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के मद्देनजर इस नियम को हटाने की तैयारी चल रही है। राज्य सरकार इसके लिए नई गाइडलाइन जारी कर सकती है। नई गाइडलाइन जारी होने के बाद दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों और सामान पर किसी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.