उत्तराखंड अनलॉक 5.0: महीनों का इंतजार खत्म! आज से शर्तों के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, यहां भी मिलेगी छूट

केंद्र द्वारा एक अक्टूबर से अनलॉक 5 के ऐलान के बाद से आज उत्तराखंड में भी अनलॉक 5 की गाइडलाइन लागू हो गई है।

जिसके तहत राज्य के लोगों को कई रियातें मिलनी शुरू हो गई हैं। हालांकि समारोहों और अन्य कार्यक्रमओं में अधिकतम 200 लोगों की छूट के लिए एक दिन का और इंतजार करना पड़ेगा।

आपको बता दें, राज्य सरकार ने अनलॉक 5 की एसओपी एक अक्टूबर को जारी की थी। इस एसओपी के तहत कई तरह की रियायतें दी गईं थी।

आज से इनमें मिलेगी छूट

  1. उच्च शिक्षा संस्थानों में विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा वर्ग के शोधार्थियों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में जाने की अनुमति।
  2. प्रशिक्षण के लिए स्वीमिंग पूल खुल सकेंगे।
  3. सिनेमा हॉल, थियेटर आदि 50 प्रतिशत सिटिंग क्षमता के साथ खुलेंगे।
  4. एंटरटेनमेंट पार्क खुल सकेंगे।
  5. बीटूबी या निर्माता-थोक विक्रेता-खुदरा व्यापार होगा शुरू। केवल कंटेनमेंट जोन के बाहर रहेगी रियायत।

15 अक्टूबर के बाद
1. प्रदेश में कोचिंग इंस्टीट्यूट को लेकर एसओपी में साफ कहा गया था कि 15 के बाद ही इन्हें खोला जाएगा। इस पर फैसला लेने का अधिकार जिलाधिकारियों को होगा। जिलाधिकारी भी कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों की राय के आधार पर फैसला लेंगे।

  1. समारोहों, धार्मिक आयोजनों, सांस्कृति एवं राजनीतिक कार्यक्रमों आदि में अधिकतम 200 लोगों को अनुमति दी जाएगी।
  2. पार्क आदि में घूमने, सुबह की सैर के लिए 200 लोगों तक को दी जाएगी अनुमति।
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

2 weeks ago

This website uses cookies.