फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के इतिहास में 24 जनवरी यानि आज का दिन बहुत खास है। आज देवभूमि को एक दिन के लिए नया सीएम मिला है।
आपको बता दें, नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनीं हैं। आज वो सरकारी कामकामज जिसमें अटल आयुष्मान योजना, स्मार्ट सिटी परियोजना, पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना और दूसरे विकास परियोजनाएं की समीक्षा करेंगी। सृष्टि उत्तराखंड की समर कैपिटल गैरसैंण से शासन करेंगी।
समीक्षा योजनाओं के साथ ही सीएम ऑफिस का कामकाज भी देखेंगी। इस दौरान उत्तराखंड सरकार के अलग-अलग विभागों के अधिकारी अपनी योजनाओं पर पांच मिनट का प्रजेंटेशन देंगी। कार्यक्रम में सभी आला अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है।
आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा है कि कार्यक्रम राज्य विधानसभा भवन में दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा। नेगी ने कहा कि आयोग ने बाल सभा का गठन किया है। देश में पहली बार होने ऐसा होने जा रहा है, जब सीएम के रहते हुए कोई और एक दिन लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। सृष्टि गोस्वामी को 2018 में बाल विधानसभा संगठन में बाल विधायक भी चुना गया था।
कौन हैं सृष्टि गोस्वामी?
सृष्टि गोस्वामी, फिलहाल में उत्तराखंड की बाल विधान सभा की मुख्यमंत्री हैं। वो हरिद्वार जिले के दौलतपुर गांव की रहने वाली हैं और उनके पिता प्रवीण एक व्यापारी हैं और परजून की दुकान चलाते हैं जबकि मां सुधा गोस्वामी गृहिणी हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.